Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
दुलमी प्रखंड के ईदपारा गांव में हुआ कार्यक्रम
Dulmi block, Ramgarh, Jharkhand के ईदपारा गांव में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष Arun Kumar Sinha ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
रामगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अपने दौरे के क्रम में बुधवार को दुलमी प्रखंड के ईदपारा गाँव पहुँचे। उनके ईदपारा पहुँचने पर समाज के लोगों ने अंगवस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिले में चित्रांशों का एक सशक्त संगठन है जो हमेशा समाज हित के लिए कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि हम इस बात का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जिले के जो भी लोग महासभा से अबतक जुड़ नही पाएँ हैं उन्हें इससे जोडा जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा अब जिले के चित्रांश उसी राजनीतिक दल को अपना समर्थन देंगे जो राजनीतिक दल हमारे समाज के हित में कार्य करेगा और हमारे समाज के लोगों को अपनी पार्टी में उचित स्थान देगा। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल हमारे समाज को नजरअंदाज करने की कोशिश करेगा हम उसे अपना समर्थन अब नहीं देंगे। इस बात का समाज ने संकल्प ले लिया है।
◆गोला में होनेवाले दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
