Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

तिलैया डैम स्थित विद्यालय के छात्रों ने बढ़ाया मान

Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Koderma के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। उज्ज्वल कुमार ने 93 परसेंटाइल, पियूष कुमार ने 88 और पुष्कर कुमार ने 86 परसेंटाइल हासिल किए, जबकि जय प्रकाश ने भी सफलता प्राप्त की।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) (मुख्य) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है। विद्यालय के चार मेधावी छात्र—उज्ज्वल कुमार, जय प्रकाश, पुष्कर कुमार एवं पियूष कुमार—ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। परिणामों के अनुसार, उज्ज्वल कुमार ने 93 परसेंटाइल, पियूष कुमार ने 88 परसेंटाइल तथा पुष्कर कुमार ने 86 परसेंटाइल प्राप्त किए, जबकि जय प्रकाश ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपसिमे एवं अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, सुधांशु कुमार, प्रीतम हरी, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, सुशांत कुमार, नागेंद्र कुमार, रवि शंकर, संतोष कुमार, कुमार राजीव, अमित राय, दीप्तिमा मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती