वर्ल्ड अर्थ डे पर साहिबगंज में बड़ा जागरूकता अभियान, “स्वच्छ पर्यावरण” का संकल्प
पंचायतों, स्कूलों और बाजारों में दी गई जानकारी
वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी न्याय मित्रों ने पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर “स्वच्छ पर्यावरण—सुरक्षित जीवन” का संदेश दिया।
साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आज, वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर पूरे जिले में पीएलवी — न्याय मित्रों द्वारा सघन एवं प्रभावशाली जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों , स्कूल, कॉलेजों एवं बाजार क्षेत्रों में जागरूकता की गईं, जहाँ “स्वच्छ पर्यावरण—सुरक्षित जीवन” जैसे संदेशों के साथ लोगों को प्रेरित किया गया। बैनर, पोस्टर और जनसंवाद के माध्यम से आमजन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँचाया गया।

