पलामू
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Published On
By Anjali Sinha
शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन और डाली में रेलवे स्टेशन की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने चेगौना धाम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का भव्य स्वागत किया। सांसद ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सितंबर माह में डाली पंचायत आने का आमंत्रण स्वीकार किया। Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के शिव शक्ति हनुमान मंदिर, बेलवाटिका में विश्व हिंदू परिषद पलामू द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने गौ, गंगा, गीता की रक्षा और हिंदू समाज में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार पर जोर दिया। Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
Published On
By Mohit Sinha
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेछानी गांव में जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस में शामिल होने गए 25 वर्षीय चंदन कुमार साव का शव कुएं से बरामद किया गया। परिजनों ने दोस्तों के साथ मारपीट के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया है। वहीं, दोस्तों ने साउंड बॉक्स को लेकर विवाद और मारपीट की बात कही है। Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन
Published On
By Anshika Ambasta
नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली कॉलोनी परिसर में मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मसीहानी वॉलीबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। Palamu News: शिक्षक दिवस पर बड़ी पहल, 43 शिक्षकों का सम्मान और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत
Published On
By Anshika Ambasta
शिक्षक दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने ‘पलामू पाठशाला’ YouTube चैनल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पहल के तहत जिले के बेहतर शिक्षक अपने विषयों के लेक्चर रिकॉर्ड कर ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे। Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
Published On
By Anshika Ambasta
चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी स्थित पीपरढाबा के पास एक तालाब से शनिवार को महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान रंजू देवी, पति अरुण महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली थी और इसके बाद लापता थी। शनिवार को तालाब में महिला और बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर
Published On
By Mohit Sinha
पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सड़क के गड्ढों के कारण बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा जा रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी आ गए, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Published On
By Anshika Ambasta
मेदिनीनगर, पलामू में मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग कार्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों ने कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मासूम आर्ट ग्रुप के प्रमुख सैकत चट्टोपाध्याय उर्फ ‘शंकु दादा’ को फिल्म निर्माण और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए विशेष बधाई दी गई। Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Published On
By Anshika Ambasta
पलामू के मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सखी मंडल की दीदी द्वारा उपायुक्त को राखी बांधकर की गई। Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस पहल का मकसद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पांकी थाना क्षेत्र के कोलवा टोला में छापेमारी कर एक स्थानीय व्यापारी से लूट की योजना बना रहे चतरा निवासी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देसी कार्बाइन, मैगजीन, सात कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। Palamu News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक, सैन्य कल्याण योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
Published On
By Anshika Ambasta
मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा की गई और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद जल्द ही ऑडिट टीम द्वारा आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। बैठक में सैन्य परिवारों के कल्याण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को और उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई। 