Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन

बिजली कॉलोनी परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में छह टीमों ने लिया हिस्सा

Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन

नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली कॉलोनी परिसर में मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मसीहानी वॉलीबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

पलामू: छतरपुर नगर पंचायत स्थित बिजली कॉलोनी परिसर में मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मसीहानी वॉलीबॉल के टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मसीहानी वॉलीबॉल क्लब को स्पोर्ट्स नेट एवं वॉलीबॉल प्रदान किया तथा सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि छतरपुर के मिट्टी में जन्मे युवाओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है बस उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, संयम, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि मैदान में गिरकर दोबारा उठना ही जीवन का सबसे बड़ा सबक है। खेल के मैदान से मिलने वाले यही संस्कार एक खिलाड़ी को बेहतर इंसान और भविष्य का बेहतर नेतृत्वकर्ता बनाते हैं। उन्होंने युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को पहचानें, मैदान में उतरें, मेहनत करें और अपनी प्रतिभा को निखारें। आज का खिलाड़ी ही कल के छतरपुर की पहचान बनेगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि छतरपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों। खेल के मैदानों से नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई मंजिलों की शुरुआत हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: शिक्षक दिवस पर बड़ी पहल, 43 शिक्षकों का सम्मान और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत

उन्होंने मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के खिलाड़ियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वरीय शिक्षक कृष्ण कुमार, गिरीश कुमार, शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा, प्रियांशु, मुकेश विश्वकर्मा सहित मसीहानी के दर्जनों युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा