Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
जीएम सिक्योरिटी मो हाफिजूल कुरैशी रहे मौजूद
बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक टू स्थित जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार रोकने हेतु सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा और बीसीसीएल जीएम सिक्योरिटी हाफिजूल कुरैशी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर अतिरिक्त बल तैनात करने और नियमित गश्ती का कड़ा निर्देश दिया।
बाघमारा: बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र स्थित जमुनिया हाईवॉल पेच में कोयले से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को सीआईएसएफ के डीआईजी राजीव मिश्रा एवं बीसीसीएल के जीएम सिक्योरिटी मो हाफिजूल कुरैशी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारीयों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा कर अवैध गतिविधियों वाले संवेदनशील स्थलों की पहचान कर उन्हें पूरी तरह बंद कराने की रणनीति बनाई गई।
अधिकारियों ने नियमित गश्ती, कड़ी निगरानी, अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती और समन्वित कार्रवाई के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखकर ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। मौके पर वरिष्ठ समादेष्टा अजय सिंह, समादेष्टा पीके त्रिपाठी, उप समादेष्टा पुष्पेन्द्र सिंह तनवर, सेक्टर कमांडर, एरिया कमांडर, कंपनी कमांडर, अतिरिक्त बल के जवान तथा बीसीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



