Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

छात्रों ने निभाई शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
(डीपीएस बोकारो शिक्षक दिवस)

दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों को सम्मानित किया और गुरु-शिष्य संबंध के महत्व को रेखांकित किया।

बोकारो: देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल  बोकारो में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गीत-संगीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सतरंगी छटा बिखेरी। 

विद्यार्थी अपने शिक्षकों की प्रतिमूर्ति बन आए और शिक्षक दिवस की विशेष प्रार्थना-सभा की समस्त कार्यवाहियां संपन्न कराईं। उत्सव के इस वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं पत्र भेंट किए।

विद्यालय की सीनियर इकाई में गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः... मंत्र से पूरा वातावरण गुंजरित होता रहा। बच्चों ने मोहे लागी लगन गुरु चरणन की... भावपूर्ण प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं, आर्केस्ट्रा प्रस्तुति में बच्चों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों की संगत में सुपरहिट गीतों की आकर्षक मेडले से भरपूर सराहना बटोरी। इसके बाद श्री कृष्ण-अर्जुन संवाद पर आधारित गुरु-शिष्य संबंध को अपनी नृत्य प्रस्तुति में उन्होंने बखूबी प्रदर्शित किया। 

वहीं, प्राइमरी विंग में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को समर्पित गीत और कृष्ण-नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि कक्षा में विद्यार्थियों के सामने खड़े होने वाले और मात्र किताबें पढ़ाने वाले ही शिक्षक नहीं, शिक्षक एक मार्गदर्शक, मित्र और एक प्रोत्साहक हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन व जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। उनमें संस्कार व सद्चरित्र का बीजारोपण करते हुए असफलताओं को सफलता में परिवर्तित करने की सीख देते हैं। 

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त

विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन के मूल्य को समझते हुए उनका सदैव सम्मान करना चाहिए। शिक्षक और विद्यार्थियों में एक भरोसे का संबंध है। बच्चों की सफलता पर दुनिया में कोई अगर सबसे अधिक निःस्वार्थ रूप से प्रसन्न होते हैं, तो एक उनके अभिभावक और दूसरे उनके शिक्षक ही होते हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा