झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त
आंदोलनकारियों के आग्रह पर समारोह स्थल पर खिचड़ी-चोखा के सहभोज की भी की गई व्यवस्था
झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार (टाउन हॉल), बोकारो में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने विभिन्न काउंटरों का भ्रमण कर आंदोलनकारियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का गठन लंबे संघर्ष के बाद हुआ और आंदोलनकारियों का त्याग राज्य की पहचान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई से जुड़ा रहा है।
बोकारो : झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार (टाउन हॉल), बोकारो में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा शामिल हुए।
दोनों पदाधिकारियों ने विभिन्न काउंटरों का भ्रमण कर झारखंड आंदोलनकारियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य पदाधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को लंबे संघर्ष के बाद हुआ।उपायुक्त ने कहा कि आंदोलनकारियों के आग्रह पर समारोह स्थल पर खिचड़ी-चोखा के सहभोज की भी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य सभी आंदोलनकारियों के साथ आत्मीयता और अपनत्व के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को साझा करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित पदाधिकारी-कर्मी पूरी प्रतिबद्धता के साथ सम्मान समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं। आंदोलनकारियों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि प्रमाण-पत्र वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूरी हो और किसी को असुविधा नहीं हो।
उपायुक्त ने कहा कि सम्मान-पत्र महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि झारखंड सरकार और समस्त झारखंडवासियों की ओर से आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों के प्रति जिला प्रशासन एवं बोकारोवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



