प्रभाष गुप्ता बने ‘विश्व हिंदू महासंघ-भारत’ के देवघर जिला अध्यक्ष

प्रभाष गुप्ता (फाइल फोटो)

देवघर; राष्ट्रहित, धर्मरक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पंडित सुनील शर्मा के निर्देशानुसार विश्व हिंदू महासंघ-भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) संजय शर्मा ने प्रभाष गुप्ता को देवघर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उम्मीद जताई गई है कि प्रभाष गुप्ता धर्म की रक्षा करते हुए देश और हिंदू समाज को एकजुट करने के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रभाष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही संगठन को गति देने और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में संरक्षक के तौर पर विश्व हिंदू महासंघ पूरे भारत में हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से तेजी से कार्य कर रहा है।

इधर, प्रभाष गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, सगे-संबंधियों, नाते-रिश्तेदारों, समाजसेवियों एवं अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

लेखक के बारे में

By Arti kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More