पालोजोरी में अवैध आरा मिलों का संचालन, धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़

पालोजोरी में संचालित अवैध आरा मिल

देवघर: जिले के पालोजोरी प्रखंड में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध आरा मिल संचालकों द्वारा आरा मिलो का संचालन बे रोकटोक किया जा रहा है। देवघर वन प्रमंडल के मणिगढ़ी वन क्षेत्र अंतर्गत पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरघटीया पंचायत में,दुबराजपुर में ,सगराजोर पंचायत के में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। अनारकली उच्च विद्यालय के पूर्वी दिशा में आरा मशीन का संचालन हो रहा है। वन विभाग एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में कई बार आरा मशीनों को उखाड़ने और जब्त करने का काम किया गया है। बावजूद इसके अभी भी ये अवैध धंधे बेरोकटोक संचालित हो रहा है।


पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आरा मशीनों को उखाड़ने, आरा मिलो का सामान जब्त करने एवं संचालकों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है लेकिन लकड़ी माफिया इस धंधे से बाज नहीं आ रहे है।

मालूम जो कि वर्ष 1997 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश में आरा मशीनों के लाइसेंस जारी करने व नवीनीकरण पर रोक लगा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कोई भी लाइसेंस अन्यत्र हस्तांतरित भी नहीं किए जा सकते हैं। पालोजोरी क्षेत्र में इन अवैध आरा मिलों में दर्जनों हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर चिराई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ऐसे अवैध आरा मिल संचालक हरे पेड़ों को काट रहे हैं। इससे पर्यावरण को तो नुकसान हो ही रहा है।मनमाने ढंग संचालित हो रहे इन आरा मिलो पर करवाई नही होने से सरकार को राजस्व की भी हानी हो रही है। वही पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More