धूमधाम से मनी सम्राट महाराजा जरासंध की 5229वीं जयंती, चंद्रवंशी समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

गिरिडीह: गिरिडीह में शनिवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई की ओर से प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराजा जरासंध की 5229वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चंद्रवंशी के आवास पर किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सम्राट महाराजा जरासंध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने सम्राट जरासंध के व्यक्तित्व, उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सम्राट महाराजा जरासंध का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए समाज को शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। वक्ताओं ने चंद्रवंशी समाज की एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से ही समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री वासुदेव राम चंद्रवंशी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह (बिक्की), रमेश चंद्रवंशी, सुरेश राम चंद्रवंशी, मनोज कुमार चंद्रवंशी, शिवनंदन प्रसाद, अर्जुन राम चंद्रवंशी, बब्बन चंद्रवंशी, रामप्रसाद राम, प्रेम चंद्र चंद्रवंशी, विनय राम चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, दीपक वर्मा, नरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, प्रेमनाथ प्रशांत चंद्रवंशी, नागेंद्र चंद्रवंशी और मुकेश चंद्रवंशी सहित महासभा के विभिन्न पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का संकल्प लिया।


