Deoghar News: वोटर लिस्ट को लेकर उपायुक्त का बड़ा निर्देश, दावे-आपत्तियों का होगा त्वरित निपटारा

22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित होगा

Deoghar News: वोटर लिस्ट को लेकर उपायुक्त का बड़ा निर्देश, दावे-आपत्तियों का होगा त्वरित निपटारा
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक

देवघर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियाँ ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने और दावे-आपत्तियों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया।

देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियाँ की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में देवघर जिले के 13-मधुपुर, 14-सारठ एवं 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस जारी करने तथा दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए प्राप्त आवेदनों और आंकड़ों की जांच पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य श्रेणियों से संबंधित मतदाताओं के मामलों की सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी विदेशी नागरिक अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

बैठक में 5 अगस्त से 14 अक्टूबर तक प्राप्त होने वाले नोटिस, दावों और आपत्तियों के निष्पादन की समय-सीमा की भी समीक्षा की गई। नो-मैपिंग एवं अन्य विसंगतियों से संबंधित नोटिस तैयार करने और उनके उचित वितरण को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

उपायुक्त ने बताया कि 22 एवं 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6 उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक संशोधन एवं अन्य दावों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों से जुड़े होने की स्थिति में प्रपत्र-8 के माध्यम से उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। इसके लिए संबंधित मतदाताओं के घरों पर Family Together Sticker चिपकाया जाना है। बैठक में अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा