श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू

श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू

श्रावणी मेला के 28वें दिन बुधवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4:43 बजे खोले गए। कपाट खुलते ही हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया, जबकि पूरे मंदिर परिसर में बोल-बम के जयघोष गूंजते रहे।

देवघर: श्रावणी मेला के 28 वें दिन बुधवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में तडके सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कांवरियों की कतार और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाबा मंदिर के कपाट सुबह 4.43

बजे खोले गए, जिसके बाद विधिवत जलार्पण शुरू हुआ। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र ‘बोल-बम’ और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे हजारों कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अहले सुबह से ही वरीय अधिकारी रूट लाइनिंग से लेकर मंदिर परिसर तक व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। कांवरियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एक माह तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की पूर्णाहुति में महज 24 घंटे शेष हैं। 28 अगस्त को पूर्णिमा के अवसर पर श्रावणी मेला का समापन होगा। हालांकि, मेला समाप्त होने के बाद भी बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहेगा और भादो माह में एक बार फिर भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा

पूर्व के अनुभवों के अनुसार भादो माह में स्पर्श पूजा की शुरुआत होने की संभावना को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई कई सुविधाओं को भादो माह में भी जारी रखने की तैयारी है, ताकि बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

पूर्णिमा के अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर भी बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन बाबाधाम में आस्था की धारा भादो माह में भी निरंतर बहती रहेगी।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली