Deoghar News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

अमेज़न-फ्लिपकार्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे

Deoghar News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
(देवघर साइबर अपराध गिरफ्तारी)

देवघर पुलिस ने एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल और 17 सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर तथा एपीके फाइलों के जरिए लोगों से ठगी करने में किया जाता था।

देवघर: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 22 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सारठ थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी तथा Google Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर भी ठगी की शिकायत भी मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Jharkhand Govt Ad
गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन महरा, दीपक कुमार, आदर्श महरा, शुभम कुमार दास, राहुल कुमार दास, सौरभ कुमार दास, सुमित कुमार दास, कुन्दन दास और उत्तम कुमार दास शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी सारठ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं, जबकि उत्तम कुमार दास दुमदुमी थाना चितरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

पुलिस जांच में आरोपियों की ठगी की कार्यप्रणाली सामने आई हैं। आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की कोशिश की जाती थी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 19 सिम बरामद

एक अन्य तरीके में आरोपी खुद को फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेते थे। Airtel Thanks ऐप के माध्यम से कार्ड बंद होने या चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबर और आईएमईआई की जांच में राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाए जाने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा

पुलिस के अनुसार सौरभ कुमार दास और राहुल कुमार दास का पूर्व आपराधिक इतिहास सामने आया है। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी पवन सिंह कुशवाहा मंडल तथा सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह सारठ थाना की टीम शामिल रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत