पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
संघ ने ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता देने की मांग दोहराई
देहरादून में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने, पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को 70 प्रतिशत विज्ञापन आवंटित करने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वरिष्ठ पत्रकारों को मानद मान्यता देने, पत्रकारों एवं परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने तथा जिलों में प्रेस क्लब और पत्रकार गेस्ट हाउस स्थापित करने की मांग शामिल है।
रांची देहरादून: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने मुख्यमंत्री को सरकार की पूर्व में की गई घोषणाओं की याद दिलाते हुए कहा कि ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने तथा पत्रकारों की सुविधाओं में सुधार की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी भी कई पत्रकार मान्यता और आजीविका से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में की गई घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
उन्होंने पत्रकारों के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से चर्चा कर पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देने की बात कही।
वरिष्ठ पत्रकारों को मानद मान्यता देने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारों को मानद मान्यता देकर सम्मानित किए जाने का भी अनुरोध किया। चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि कई पत्रकारों ने अपना जीवन पत्रकारिता और जनसेवा को समर्पित किया है, ऐसे पत्रकारों को सम्मान मिलना चाहिए।
स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग
आठ सूत्रीय मांग पत्र में पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा तथा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा समाचार संकलन के लिए दिन-रात कार्य करने वाले पत्रकारों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले और प्रमुख शहरों में प्रेस क्लब एवं पत्रकार गेस्ट हाउस स्थापित करने की मांग रखी गई।
पत्रकार संघ ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से समाचार संकलन के लिए आने वाले पत्रकारों के लिए ऐसी सुविधाएं बेहद उपयोगी साबित होंगी।
पत्रकार हितों के लिए निरंतर प्रयास का संकल्प
चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को शासन के समक्ष लगातार उठाया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाते हैं, इसलिए उनके हितों और सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
बैठक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल, उपाध्यक्ष कुंवर राज अस्थाना, संगठन सचिव विजय पाल रावत, सदस्य सत्यनारायण गायत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








