Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा

उत्तरवाहिनी तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
(मरकच्चो कांवड़ यात्रा आयोजन)

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत बिचारिया, तिलैया और मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पंचखेरो जलाशय और उत्तरवाहिनी तट से जल उठाकर श्रद्धालुओं ने बाबा सुभाष नाथ मंदिर और बाबा कर्म धाम में विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

मरकच्चो: सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बिचारिया, तिलैया एवं मरकच्चो में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भव्य कांवर पदयात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

बिचारिया क्षेत्र के कांवरियों ने पंचखेरो जलाशय पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु कांवर लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मार्गों से होते हुए बिचारिया स्थित बाबा सुभाष नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

Jharkhand Govt Ad
वहीं दूसरी ओर, मरकच्चो स्थित राधा फ्यूल जंक्शन के समीप पंचखेरो नदी के उत्तरवाहिनी तट से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अपने-अपने कलश में जल भरा। इसके बाद कांवर कंधे पर रखकर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते बाबा कर्म धाम के लिए रवाना हुए। 

बाबा कर्म धाम स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, मंगलकामना एवं खुशहाली की प्रार्थना की। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। दोनों स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मेले जैसा माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक