Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक

जगह-जगह लगाए गए भव्य कांवड़ सेवा शिविर

Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
(ध्वजाधारी धाम अंतिम सोमवारी)

सावन की अंतिम सोमवारी पर कोडरमा में झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों शिवभक्त शामिल हुए। 15 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा और 777 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, जहां विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भंडारे का आयोजन हुआ।

कोडरमा: सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री राम संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित कांवर पदयात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। अहले सुबह से ही झुमरीतिलैया के झरनाकुंड धाम से कांवरियों का जत्था जल लेकर ध्वजाधारी धाम की ओर निकल पड़ा।

इस दौरान पूरा मार्ग बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। शिवभक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते रहे। इस यात्रा में कोडरमा के अलावा चतरा, हजारीबाग और गिरिडीह सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं में अंतिम सोमवारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

15 किमी पैदल यात्रा के बाद 777 सीढ़ियां चढ़े कांवरिए

Jharkhand Govt Ad
शिवभक्त झुमरीतिलैया स्थित झरनाकुंड धाम से जल उठाकर करीब 15 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा कर ध्वजाधारी धाम पहुंचे। यात्रा का रास्ता कुछ दूर जंगल और फिर एनएच होकर होकर गुजरता है। ध्वजाधारी पहाड़ पहुंचने के बाद कांवरियों ने 777 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ पर स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

मान्यता है कि सावन के महीने में ध्वजाधारी धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण हर वर्ष अंतिम सोमवारी पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान कांवरियों की सेवा के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह शिविर लगाए गए। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को शर्बत, नींबू पानी और फलाहार उपलब्ध कराया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने उरवां और तिलैया डैम का किया निरीक्षण

प्रशासन मुस्तैद, जगह-जगह बैरिकेडिंग

कांवर पदयात्रा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई, ताकि पैदल चल रहे शिवभक्तों को परेशानी नहीं हो। पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। प्रशासन और पुलिसकर्मी लगातार कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा पर नजर बनाए रहे। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर निकले कांवरिए

वहीं, सेवा शिविरों में भी स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करते नजर आए। अंतिम सोमवारी पर कोडरमा की सड़कों से लेकर ध्वजाधारी पहाड़ तक हर तरफ भगवा रंग और कांवरियों की भीड़ दिखाई दी। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ते रहे।

विधायक ने  जल चढ़ाया व प्रसाद का किया वितरण

इस मौके पर ध्वजधारी धाम परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया गया। विधायक डॉ नीरा यादव ने खुद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। वहीं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष और जिले के अन्य अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। ध्वजधारी धाम परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया था, वहीं कई जगहों पर जल और शरबत की व्यवस्था विभिन्न संगठनों द्वारा की गयी थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक