Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने उरवां और तिलैया डैम का किया निरीक्षण

कुष्ठ से होने वाली विकलांगता रोकने पर जोर

Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने उरवां और तिलैया डैम का किया निरीक्षण
(कुष्ठ निवारण निरीक्षण)

कोडरमा के जिला यक्ष्मा व कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने उरवां आरोग्य मंदिर, पीएचसी तिलैया डैम तथा कुष्ठ हॉटस्पॉट बड़कीधमराई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की, दवाओं व सेल्फ-केयर किट का वितरण कराया और स्वास्थ्यकर्मियों को सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश दिया।

कोडरमा: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, कोडरमा, डॉ. रमण कुमार ने आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उरवां एवं पीएचसी, तिलैया डैम में संचालित कुष्ठ संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुष्ठ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित ग्राम बड़कीधमराई का भ्रमण कर इलाजरत तथा इलाज पूर्ण कर चुके कुष्ठ रोगियों की स्वास्थ्य जांच की। साथ ही ग्रेड-2 विकलांगता से पीड़ित मरीजों को सेल्फ-केयर प्रैक्टिस एवं ड्रेसिंग की जानकारी दी गई, ताकि उनके हाथ-पैर को अल्सर से बचाया जा सके।

गांव में इलाजरत कुष्ठ रोगियों के सभी संपर्क व्यक्तियों एवं आसपास के 23 लोगों को कुष्ठ के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से सिंगल डोज रिफैम्पिसिन की खुराक दी गई। डॉ. रमण कुमार ने बताया कि बड़कीधमराई में पिछले पांच वर्षों से लगातार कुष्ठ के नए मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए कुष्ठ विभाग द्वारा नियमित रूप से गांव का भ्रमण कर मरीजों को एमडीटी सहित अन्य आवश्यक दवाएं, एमसीआर चप्पल एवं सेल्फ-केयर किट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद पीएचसी, तिलैया डैम में विभिन्न रिकॉर्ड एवं रजिस्टरों की जांच की गई तथा संबंधित कर्मियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। अस्पताल के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर एनसीडी, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया, पैथोलॉजी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं कार्यों की जानकारी ली गई। पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण करते हुए सभी जांच किट को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उरवां में सीएचओ सुमित सिंह से उनके क्षेत्र के अंतर्गत कुष्ठ एवं टीबी मरीजों की जानकारी ली गई। डॉ. रमण कुमार ने निर्देश दिया कि कुष्ठ रोगियों के घर जाकर नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य जांच की जाए, ताकि समय रहते कुष्ठ से होने वाली विकलांगता को रोका जा सके। मौके पर फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, सीएचओ निजू रानी, सुमित कुमार, एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार, एएनएम प्रीति कुमारी, जयंती टोप्पो, बबीता तिर्की, आर्यक शर्मा, एसटीएलएस विकास कुमार, स्मिता कुमारी, कुणाल, नीलम देवी एवं चंद्रकांती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से बने धुलाई घाट का उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक