Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार-प्रसार
कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सहायता केंद्र स्थापित कर कांवरियों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया।
कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ध्वजाधारी आश्रम परिसर में कांवर पदयात्रा के दौरान आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानूनी जागरूकता के लिए विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इस दौरान मेले में पहुंचे कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विभिन्न प्रकार के जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए।
पर्चों के माध्यम से लोगों को आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा टोल फ्री नंबर 15100 सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








