Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
मेदिनीनगर समाहरणालय में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

पलामू :  मेदिनीनगर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत Multi Purpose Centre (MPC) निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली गयी।

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग 8 में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का कार्य किया जा रहा है।उपायुक्त श्री शेखावत ने शेष पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि विद्यार्थियों को वितरित की गयी साइकिलें खुले में या असुरक्षित स्थानों पर नहीं रखी जाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल के रख-रखाव के लिए उचित व्यवस्था हो, ताकि बारिश, धूप एवं अन्य कारणों से साइकिल खराब न हो और विद्यार्थियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों के सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं होने देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। धार्मिक स्थलों की चाहरदीवारी, आदिवासी कला-संस्कृति भवन, छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई।

यह भी पढ़ें: Palamu News: कला के प्रति अनदेखी: पलामू में चित्रकारों का भविष्य अधर में, न कला दीर्घा न कोई स्थायी मंच 

PM-JANMAN के तहत Multi Purpose Centre निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग की योजनाएं समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा इसका वास्तविक लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प