Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा से बरामद हुई अवैध शराब की बड़ी खेप

Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
विश्रामपुर थाना पुलिस द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा से बरामद 1030 पीस अवैध देशी शराब एवं जब्त वाहन।

पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया।

पलामू:  मेदिनीनगर पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विश्रामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

Jharkhand Govt Ad
बरामद शराब में 590 पीस टनाका, 290 पीस रॉयल डिलक्स तथा 150 पीस छबीली ब्रांड की देशी शराब शामिल है। कुल मिलाकर पुलिस ने 1030 पीस अवैध देशी शराब जब्त की है।

BNS और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले में विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274 एवं 275 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पलामू में कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत

थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब की खेप बरामद की और पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Politics News: पलामू-गढ़वा के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी पर जोर, सांसद वीडी राम ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना