पलामू में कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत

पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई, सभी पहलुओं पर जांच शुरू

पलामू में कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली, शहर में दहशत
पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के शिवाला घाट पर हुई फायरिंग के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस।

पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी किनारे शिवाला घाट के पास बुधवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। दिनेश कुमार, निखिल कुमार और प्रकाश कुमार को गोली लगी, जिनमें दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की है।

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे स्थित शिवाला घाट के पास बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे दो युवकों को गोली लग गयी। तीन से चार युवक बाल बाल बच गए। जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए डा. राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और युवक को गोली लगी है। हालांकि वह अस्पताल नहीं पहुंचा है। उसका इलाज कहां चल रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों युवकों को पेट, कमर, बांह में गोली लगी है। उनकी पहचान मेदिनीनगर के शास्त्री नगर (भट्ठी मुहल्ला) निवासी 18 वर्षीय दिनेश कुमार, 25 वर्षीय निखिल कुमार एवं चैनपुर निवासी 20 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। गोली चलाने वालों की संख्या आधा दर्जन के आस पास बतायी गयी है। घटना आपसी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चिरंजीव मंडल डा. राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में पहुंचे एवं छानबीन शुरू की। उन्होंने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थिति जल्द स्पष्ट की जाएगी।

मौके पर एसआई श्रीराम शर्मा एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार घटना रात 8.40 बजे के आस पास हुई। शिवाला घाट के पास आधा दर्जन से अधिक युवक बैठे हुए थे। अचानक 5 से 6 लड़के पहुंचे एवं गाली देकर सड़क एवं सीढी पर उतरकर गोली चलाने लगे। सभी के पास हथियार थे। अचानक गोली चलने से वहां अफरा तफरी मच गयी। नदी किनारे बैठे युवक भागने लगे। इसी क्रम में दिनेश कुमार के पेट में, जबकि निखिल को कमर एवं बांह में गोली लग गयी। प्रकाश को हाथ में गोली लगी। दिनेश एवं निखिल को इलाज के लिए डा. राहुल अग्रवाल के अस्पताल में ले जाया गया। प्रकाश का इलाज कहां चल रहा है, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पायी है।

जख्मी का चिकित्सकों की निगरानी में नजर रखी जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि पलामू जिले में हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

विदित हो कि इस घटना से तीन घंटे पहले जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकट बन्दूवा गांव में एक युवती का अपहरण करने आए अपराधियों ने गोलीबारी और चाकू बाजी की थी। इस घटना में लड़की के पिता सुलेमान मियां मां शाहिना बीवी और भाई मकबूल मियां गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मकबूल की इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में मौत हो गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश