Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
एनयूएसआरएल रांची में 1 अगस्त को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) और एलएल.एम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय गीत के साथ होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल स्वागत भाषण देंगे। अतिथियों के संबोधन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया जाएगा।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

इंडक्शन सत्र में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, छात्र कल्याण योजनाएं, एंटी-रैगिंग नियम, आंतरिक शिकायत समिति, छात्रावास व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली, विश्वविद्यालय के शोध केंद्र, छात्र समितियां, मूट कोर्ट गतिविधियां, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप, पुस्तकालय सुविधाएं तथा प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं और समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों और शिक्षकों का परिचय भी कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय जीवन सुगमता से प्रारंभ हो सके।

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश