साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन

भवन में बड़ी-बड़ी दरारें, कभी भी गिरने का खतरा

साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन
साहिबगंज के जैप-9 के पास स्थित जर्जर उत्पाद कार्यालय भवन, जहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

साहिबगंज में जैप-9 के बगल स्थित अधीक्षक उत्पाद कार्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों में बड़ी दरारें, छत से गिरता प्लास्टर और कभी भी भवन ढहने का खतरा कर्मचारियों व आम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि नए भवन के निर्माण के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है।

साहिबगंज: जैप- 9 के बगल में स्थित अधीक्षक उत्पाद कार्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें, छत से टूटकर गिरता प्लास्टर और कभी भी ढहने का डर - इसी माहौल में अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग अपने काम निपटाने को मजबूर हैं।

 भवन की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। छत का प्लास्टर अपने आप टूटकर गिर रहा है। एक बारगी ऐसा लगता है जैसे भवन किसी भी वक्त जमीन पर आ गिरेगा। इस कार्यालय में रोजाना दर्जनों लोग सरकारी काम से आते हैं। साथ ही उत्पाद विभाग के तमाम जरूरी सरकारी अभिलेख और दस्तावेज भी यहीं रखे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हम डर के साये में काम करते हैं। कब क्या हो जाए कोई भरोसा नहीं।

 उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी विभाग को पहले ही दे दी गई है। नए भवन के निर्माण के लिए मुख्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जा चुका है और प्रशासनिक स्वीकृति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुख्यालय से आदेश और स्वीकृति मिलती है, नए भवन का निर्माण तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। तब तक हम लगातार मुख्यालय के संपर्क में हैं ताकि मंजूरी जल्द मिल सके।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मांग है कि जान-माल के नुकसान से पहले ही विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करे। क्योंकि एक हादसा न सिर्फ कई जिंदगियों को लील सकता है, बल्कि जरूरी सरकारी कागजात भी नष्ट हो सकते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस "मौत के मकान" को कब तक चलने देता है और नए भवन की फाइल को कब तक हरी झंडी मिलती है।

यह भी पढ़ें: NSS शिविर के 5वें दिन भोटोटोला में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति
राजमहल उपकारा में विचाराधीन बंदी को सांप ने काटा, अस्पताल में बची जान
सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत
साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन
रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश
यूनेस्को रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता अमित पांडे का हमला, बोले- शिक्षा क्षेत्र में बढ़े ड्रॉपआउट के लिए केंद्र जिम्मेदार
कानपुर देहात के स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, बीएसए का आदेश
नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा