सरला बिरला विश्वविद्यालय का बढ़ा मान: महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को मिला प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान व सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में एसबीयू की नई पहचान

सरला बिरला विश्वविद्यालय का बढ़ा मान: महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को मिला प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'
(प्रो. गोपाल पाठक सम्मानित)

सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को शिक्षा और शोध में उनके आजीवन समर्पित योगदान के लिए '7वें झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026' में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रांची के आर्यभट्ट सभागार में महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है। विश्वविद्यालय के  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षण, शोध तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में आजीवन समर्पित योगदान के लिए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड स्टेट शाखा द्वारा आयोजित 7वें झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 के अंतर्गत प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं रांची के  विधायक सी. पी. सिंह ने प्रो. गोपाल पाठक को यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. पाठक के दीर्घकालिक, उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शैक्षणिक प्रतिबद्धता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की कुलाधिपति जय मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के माननीय सदस्य अनंत जाटिया, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. गोपाल पाठक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रो. पाठक की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के समूचे शैक्षणिक परिवार के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बरियातू में दो दिवसीय मुफ्त कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 50 बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. गोपाल पाठक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरला बिरला विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें: सेंट जेवियर कॉलेज में हरियाली की गूँज: नगर निगम और 'प्रिज्मोलॉइन' के सहयोग से बांटे गए 100 फलदार पौधे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल