Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
मृतक की पहचान राजा रजक के रूप में की गई
कोडरमा के लोचनपुर गांव में रविवार दोपहर नहाने के दौरान कुएं में पैर फिसलने से 22 वर्षीय युवक राजा रजक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।
कोडरमा: थाना अंतर्गत लोचनपुर गांव में रविवार को हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोचनपुर निवासी राजा रजक पिता राजेश रजक के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजा रजक रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में स्थित एक कुएं में नहाने गया था। नहाने के क्रम में कुएं के चबूतरे पर उसका पांव फिसल जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।
आसपास मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को वहां इकठ्ठा कर लिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजा को कुएं से निकालने में जुट गए। कुएं की गहराई ज्यादा होने तथा उसमें कड़ी नहीं होने के कारण कुछ देर बाद उसे कुएं से बाहर निकाला जा सका।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

