Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की विधिक अपील

Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
(एनसीसी कैडेटों का योगाभ्यास)

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के मार्गदर्शन व 45 झारखंड बटालियन कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार के नेतृत्व में तीन जिलों के आठ केंद्रों पर 2050 कैडेटों ने योग दिवस मनाया। डोमचांच के मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव ने शिरकत कर युवाओं को विधिक रूप से अनुशासित जीवन का संदेश दिया।

कोडरमा: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के मार्गदर्शन एवं 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में कोडरमा, गिरिडीह एवं हजारीबाग जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पूरे कार्यक्रम के समन्वयक व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार थे।

लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने बताया कि 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए कुल आठ केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें लगभग 2050 एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर योगाभ्यास किया। सभी केंद्रों पर कैडेटों, एनसीसी अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ योग दिवस को सफल बनाया।

सी.एम. हाई स्कूल डोमचांच समीप मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन से पूरे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार हुआ। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने भी स्वयं योग कर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन, उत्साह एवं बड़ी संख्या में सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए तो शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। विधायक नीरा यादव ने  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनसीसी अधिकारियों, वार्निंग ऑफिसर एवं समस्त कैडेटों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अनीश हत्याकांड के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले का अल्टीमेटम

इस अवसर पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेटों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग से आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो एक उत्कृष्ट कैडेट और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हार के सदमे से नहीं उबर पाई कांग्रेस, आदित्य साहू का पलटवार

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव जिला प्रशासन, योग प्रशिक्षकों, एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर