Girdih News: कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर का केंद्र पर हमला, तीन मोर्चों पर विफल है सरकार

आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक पटल पर सरकार को घेरा

Girdih News: कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर का केंद्र पर हमला, तीन मोर्चों पर विफल है सरकार
(कार्यकर्ताओं संग मणि शंकर)

झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कोडरमा प्रभारी मणि शंकर ने जमुआ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने की अपील की।

गिरिडीह: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी JPCC के उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी AICC के सदस्य और कोडरमा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मणि शंकर ने मोदी सरकार पर महंगाई और धर्म की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला है। कोडरमा से देवघर जाते समय जमुआ में रुककर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की और पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार की नीतियों को विफल बताया।  

स्व-घोषित विश्व गुरु, पर तीनों पटल पर विफल

मणि शंकर ने कहा कि मोदी सरकार खुद को 'विश्व गुरु' घोषित करती है, लेकिन आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक तीनों मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि "पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। आम जनता त्राहिमाम कर रही है। मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास के लोग आज सोना गिरवी रखकर घर चला रहे हैं।"  

सिर्फ धर्म के नाम पर वोट, अल्पसंख्यक वोट कटवा रही सरकार 
 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर वोट कर राज करना चाहती है। "अकलियत का वोट देश भर में कटवा रही है।" उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के बीच जाकर लोगों को वोट कटने से बचाएं।  

SIR पर कोडरमा में बैठक, क्षेत्र की समस्याओं से अवगत  

मणि शंकर ने बताया कि SIR के मुद्दे पर कोडरमा में बैठक थी। अब वे देवघर जा रहे हैं। इस दौरान जमुआ प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह से भी मुलाकात की और क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली।  

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) पर बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हों, जनता के बीच जाएं  

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रियता बढ़ाएं। महंगाई, बेरोजगारी और अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। साथ ही आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।  

यह भी पढ़ें: भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव