20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए होगा समापन

20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
(साइकिलिंग एसोसिएशन की बैठक)

पलामू डिस्टिक साइकिलिंग एसोसिएशन आगामी 20 जून 2026 को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से एक विशाल साइकिल जन-जागरूकता रैली निकालने जा रहा है। डालटनगंज के होटल रिलैक्स इन में हुई बैठक के अनुसार यह रैली सुबह 6:00 बजे ब्राइट लैंड स्कूल से शुरू होकर पुलिस लाइन स्टेडियम में समाप्त होगी।

पलामू: पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलामू डिस्टिक साइकिलिंग एसोसिएशन आगामी 20 जून 2026 (दिन शनिवार) को शहर में एक विशाल साइकिल जन-जागरूकता अभियान आयोजित करने जा रहा है। रविवार को डालटनगंज के आढ़त रोड स्थित होटल रिलैक्स इन में आयोजित एक बैठक के दौरान एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ब्राइट लैंड स्कूल से होगी शुरुआत, पुलिस लाइन स्टेडियम में समापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार, यह कार्यक्रम 20 जून को सुबह ठीक 6:00 बजे बाईपास रोड स्थित ब्राइट लैंड स्कूल से शुरू होगा। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इस जागरूकता रैली का समापन पुलिस लाइन स्टेडियम में किया जाएगा।

समाज के हर वर्ग को आमंत्रण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी होंगे शामिल

इस अभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए एसोसिएशन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के गणमान्य नागरिकों, माननीय सांसद, विधायक, मंत्री सहित प्रशासनिक अमले के आला अधिकारियों—D.I.G., D.C., S.P., D.D.C., S.D.M., सिविल सर्जन, D.F.O., D.S.E., D.S.O., मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड कमिश्नरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मियों, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों, खेल प्रेमियों और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से अपनी-अपनी साइकिल लेकर सुबह 6:00 बजे ब्राइट लैंड स्कूल पहुंचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

 सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन 

इस जन-जागरण अभियान को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसके तहत सभी माननीय सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित

स्लोगन के जरिए दिया स्वास्थ्य का संदेश 

विज्ञप्ति के अंत में साइकिल चलाने के फायदों को रेखांकित करते हुए बेहद प्रेरक पंक्तियां भी साझा की गईं:

"तंदुरुस्ती का राज थी साइकिल, न चलाई तो जिंदगी बीमार हो गई है।

स्वस्थ रहना है तो करो साइकिलिंग, अब तो साइकिलिंग ही इलाज हो गई है।"

इस बैठक और प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर कुमार (लाली), सचिव सनत चटर्जी, कोषाध्यक्ष साहेब सिंह नामधारी, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार दास (कर्ण), प्रवक्ता राजीव मुखर्जी, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, नरेन्द्र कुमार सिंह, संदीप कुमार राम, राजकुमार गुप्ता, प्रसन्नजीत दास गुप्ता, उप-सचिव व कार्यकारिणी के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार