सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में हुई छापामारी
पलामू जिले की सदर थाना पुलिस ने फोरलेन सड़क पर सिगराखुर्द के पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर 724 ग्राम अफीम के साथ तीन अंतर-जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस रेडर बाइक, तीन मोबाइल और नकदी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पलामू: पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोरलेन सड़क पर चेकिंग अभियान चलाकर 724 ग्राम अफीम जैसे चिपचिपे पदार्थ के साथ तीन अंतर-जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बिना नंबर की काले रंग की TVS Raider मोटरसाइकिल, तीन एंड्रायड मोबाइल और नकदी भी बरामद की है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पड़वा क्षेत्र से तीन व्यक्ति एक काले रंग की TVS Raider मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ (अफीम) लेकर डाल्टनगंज की तरफ जा रहे हैं।सूचना की सत्यता जांचने और त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर सदर थाना प्रभारी (पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी) अफजल अंसारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम-सिगराखुर्द स्थित दरहा बाबा के पास फोरलेन सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
आदित्य कुमार (उम्र 20 वर्ष) - पिता: प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी: जी०एल०ए० कॉलेज के पास, कचरवा डैम, थाना-शहर, जिला-पलामू।
नितिश कुमार (उम्र 20 वर्ष) - पिता: बिरेन्द्र तिवारी, निवासी: सुदना पेट्रोल पम्प के पास, थाना-शहर (स्थायी पता: ग्राम+पो०+थाना-नावाजयपुर), जिला-पलामू।
रोशन कुमार (उम्र 22 वर्ष) - पिता: स्व० सुरेश बैठा, निवासी: छतरपुर सोनार मोहल्ला, थाना-छतरपुर, जिला-पलामू।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में सदर थाना में कांड सं०-76/2026, दिनांक 10.07.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 18(b) / 21(b) / 22(b) / 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि तस्कर यह अफीम कहां से लाए थे और इसे डाल्टनगंज में किसे सप्लाई किया जाना था।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


