Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी तेज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशों के आलोक में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और खेल सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दुमका: राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में दुमका जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया।


उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


