रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर

अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ वरीय अधिकारियों को जाएगी रिपोर्ट

रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
(रानीश्वर पंचायत समिति बैठक)

दुमका के रानीश्वर में प्रमुख मार्शिला बास्की की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ऐतिहासिक संथाल काटा पोखर के सौंदर्याकरण का निर्णय लिया गया। बैठक में बीडीओ राजेश सिन्हा ने 1 जुलाई 2026 से लागू मनरेगा के नए स्वरूप 'VB-G RAM G' तथा मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में सहयोग की अपील की।

दुमका: उपायुक्त, देशानुसार गुरुवार को पंचायत समिति रानीश्वर की प्रमुख मार्शिला बास्की की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आहुत किया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-सचिव, पंचायत समिति रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजीटाइजेशन के लिए करने हेतु उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों से अपेक्षित सहयोग करने अनुरोध किया गया। 

साथ ही सभी पंचायत समिति सदस्यों को यह जानकारी दिया गया कि पंचायत समिति मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 अन्तर्गत चयनित योजना का आबद्ध मद में प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। प्राप्त राशि के अनुरूप पोर्टल पर चढ़ें योजनाओं में से योजना का चयन कर प्रतिवेदन यथा शीघ्र समर्पित करने का अनुरोध किया गया ताकि योजना का क्रियान्वयन किया जा सके।

इसके अतिरिक्त सभी सदस्यों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक योजना के लिए एक निरीक्षण पंजी भी निर्गत किया जा रहा है ताकि योजनाओं के निरीक्षण के समय निरीक्षण टिप्पणी निरीक्षण पंजी में अंकित किया जा सके। ततपश्चात् जिस पंचायत में योजना का चयन नहीं हुआ है, उक्त पंचायत में भी योजना का चयन कर प्रस्ताव यथाशीघ्र जमा करने का अनुरोध किया गया ताकि अविलंब सभी पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सके तथा पूर्व से लंबित योजनाओं को नियमानुसार पूर्ण कराने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। 

साथ ही पंचायत समिति मद से ऐतिहासिक स्थल संथाल काटा पोखर का सौंदर्याकरण के लिए निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त समिति सदस्यो को यह जानकारी दिया गया कि 1 जुलाई 2026 से मनरेगा का स्वरूप बदलकर VB-G RAM G हो गया है, जिसमें योजनाओं का क्रियान्वयन चार सेक्टर यथा जल संचय, ग्रामीण संरचना, आजीविका एवं आपदा के आधार पर किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा

उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के कोई पदाधिकारी/कर्मी अनुपस्थित रहने के कारण उनके विभाग की समीक्षा नहीं हो पायी, जिसकी सूचना जिला के वरीय अधिकारी को किया जा रहा है। उक्त बैठक में अंचल अधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, अंचल निरीक्षक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखण्ड समन्वयक जे०एस०एल०पी०एस०/ एस०बी०एम/लघु कुटीर उघोग, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार