Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
(निर्वाचन कार्यों की समीक्षा)

जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत वितरण और डिजिटाइजेशन का निर्देश दिया। कार्य में ढिलाई बरतने पर उन्होंने कई बीएलओ सुपरवाइजरों को शोकॉज जारी करते हुए आम लोगों के प्रखंड स्तरीय कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा।

दुमका: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए ERO एवं AERO को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के शत-प्रतिशत वितरण तथा प्राप्त प्रपत्रों के शीघ्र डिजिटाइजेशन पर विशेष बल देते हुए जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ सुपरवाइजर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वर्तमान प्रगति की स्थिति में कमी पाए जाने पर उपायुक्त ने कई बीएलओ सुपरवाइजर को शोकॉज करते हुए नाराजगी व्यक्त की।

उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें तथा प्रतिदिन प्रपत्र वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें। जिन क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां अतिरिक्त प्रयास करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि

उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दिया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी

इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे आम जनों से भी मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि वे किस कार्य से प्रखंड कार्यालय आए हैं तथा उन्हें अपने कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय आने वाले आम जनों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार को भावपूर्ण विदाई
Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन
Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न
Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न