NEET UG-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
मालदा और आसनसोल मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं
नीट यूजी-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों छात्रों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षा को देखते हुए मालदा और आसनसोल मंडल द्वारा स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी तथा कई ट्रेनों को अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
मालदा: 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी- 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों छात्रों को राहत देते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए आसनसोल और मालदा मंडल ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ कुछ नियमित ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।
मालदा मंडल चलाएगा किऊल-भागलपुर स्पेशल मेमू
मालदा मंडल ने भागलपुर में परीक्षा देने वाले करीब 5,892 छात्रों की सुविधा के लिए किऊल–भागलपुर–किऊल स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 8 कोच की यह स्पेशल ट्रेन परीक्षा से पहले छात्रों को भागलपुर पहुंचाएगी और परीक्षा के बाद वापस किऊल ले जाएगी। रेलवे जल्द ही इसकी समय-सारणी जारी करेगा।
आसनसोल मंडल के अहम कदम
हूल एक्सप्रेस को अस्थायी ठहराव

सरायगढ़-देवघर स्पेशल को भी स्टॉपेज

बीरभूम के छात्रों के लिए स्पेशल मेमू
बीरभूम क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए 03539/03540 अंडाल–सैंथिया विशेष मेमू चलाई जाएगी। यह ट्रेन अंडाल से सुबह 10:15 बजे चलकर 12:15 बजे सैंथिया पहुंचेगी। वापसी में शाम 6:15 बजे सैंथिया से चलकर रात 8:15 बजे अंडाल पहुंचेगी।
झारखंड के लिए जसीडीह-दुमका स्पेशल
झारखंड के छात्रों के लिए 03541/03542 जसीडीह–दुमका विशेष मेमू चलाई जाएगी। यह ट्रेन जसीडीह से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर देवघर, बासुकीनाथ होते हुए 11:15 बजे दुमका पहुंचेगी। वापसी में शाम 6:30 बजे दुमका से चलकर रात 8:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
रेलवे की अपील
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष व्यवस्थाओं का मकसद हजारों परीक्षार्थियों को समय पर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा देना है। रेलवे ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इन स्पेशल सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


