Re-NEET UG 2026: पुराना Admit Card हुआ रद्द, परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी; NTA ने जारी किए नए नियम

Re-NEET UG 2026: पुराना Admit Card हुआ रद्द, परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी; NTA ने जारी किए नए नियम
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।

NEET UG 2026: 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा से पहले NTA ने अभ्यर्थियों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि 3 मई की परीक्षा का एडमिट कार्ड अब किसी काम का नहीं रहा। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है।

Re NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने री-नीट UG 2026 परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा क्योंकि 3 मई वाला पुराना प्रवेश पत्र पूरी तरह अमान्य घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा हॉल में घुसने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना भी हर उम्मीदवार के लिए जरूरी होगा।

NTA ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा यह काम करने की जरूरत नहीं। SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए संदेश केवल उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अभी तक नया प्रवेश पत्र नहीं लिया है।

एजेंसी ने यह भी साफ किया कि पुराना एडमिट कार्ड इसलिए बदला गया क्योंकि कई अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही पर्याप्त है।

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

फ्रिस्किंग के बाद और परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले हर उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैन और फेस रिकग्निशन दोनों शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता

कब मिलेगी छूट?

तकनीकी कारणों या शारीरिक असमर्थता की स्थिति में बायोमेट्रिक पूरा न होने पर भी परीक्षा देने की अनुमति होगी। इसके लिए केंद्र पर एक लिखित घोषणा-पत्र भरना होगा। छूट मिलने की प्रमुख परिस्थितियां इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 14 बंकर ध्वस्त, हथियार और मॉर्फिन बरामद

  • बायोमेट्रिक डिवाइस में तकनीकी खराबी
  • बायोमेट्रिक डेटा की गुणवत्ता का खराब होना
  • UIDAI सर्वर से कनेक्शन न बन पाना
  • उम्मीदवार का शारीरिक रूप से बायोमेट्रिक देने में असमर्थ होना

परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं

NTA ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा चलते वक्त बायोमेट्रिक के लिए किसी को नहीं रोका जाएगा। जहां जरूरी होगा, यह प्रक्रिया परीक्षा से पहले या बाद में पूरी की जाएगी। री-नीट 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। PwD और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा और उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

वेरिफिकेशन से इनकार पड़ सकता है भारी

NTA ने सभी से केंद्र कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। बिना किसी वैध कारण के बायोमेट्रिक से मना करने को परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में "पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024" के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार