Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा

विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं के सिविल वर्क की जांच की

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
(उपायुक्त की पेयजल समीक्षा)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाने, खराब जल स्रोतों की मरम्मत करने तथा कार्य में ढिलाई बरतने वाली एजेंसी 'एनएस इंफ्रा' से स्पष्टीकरण मांगने का विधिक निर्देश दिया।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की स्थिति, जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, जल गुणवत्ता, पाइपलाइन विस्तार, खराब पड़े जल स्रोतों की मरम्मत तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पेयजल आधारित योजनाओं के सिविल वर्क  की भी समीक्षा की। उन्होंने एमवीएस के संवेदकों को इंटक वेल से लेकर ईएसआर तक के कार्यों में तेज़ी लाने की बात कही।कार्य में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं रहने को लेकर एनएस इंफ्रा से स्पष्टीकरण भी किया गया।

उपायुक्त शेखावत ने कहा कि जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार