Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न

समाहरणालय सभाकक्ष में हुई उच्च स्तरीय वित्तीय बैठक

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
(डीसीसी बैंकिंग समीक्षा बैठक)

गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मार्च 2026 तिमाही की डीसीसी एवं डीएलआरसी बैठक हुई। इसमें आरबीआई, नाबार्ड और एलडीएम की मौजूदगी में वार्षिक ऋण योजना, केसीसी, मुद्रा तथा स्वरोजगार आधारित कल्याणकारी योजनाओं के विधिक क्रियान्वयन एवं लोन पेंडेंसी खत्म करने की बैंकवार समीक्षा की गई।

गिरिडीह: समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (District Consultative Committee-DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (District Level Review Committee-DLRC) की मार्च 2026 तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, नाबार्ड के डीडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे। 

बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan-ACP) की बैंकवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा सीडी रेशियो (CD Ratio), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह (SHG) के वित्तपोषण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) एवं CFL के माध्यम से संचालित वित्तीय जागरूकता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। 

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में केसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन बैंकों का प्रदर्शन वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया, उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 

उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगार आधारित योजनाओं के लाभ से अधिकाधिक पात्र लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 

बैठक के दौरान संबंधित विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा एजेंडावार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार