Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के हस्ताक्षर से सूचना जारी
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिस्टरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की उपस्थिति और योग विशेषज्ञ सरिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र का विश्वविद्यालय के डिजिटल स्टूडियो से सीधा प्रसारण कर सभी संबद्ध कॉलेजों को जोड़ा जाएगा।
हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के हस्ताक्षर से एक सूचना जारी की गई है। इस वर्ष विभावि एवं योगसरिता, योगसंस्थान के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम है Yoga for healthy ageing अर्थात स्वस्थ जीवन के लिए योग।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि सह विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक के रूप में योगसरिता, योगसंस्थान की सरिता शर्मा योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन करेंगी। शर्मा विश्वविद्यालय के डिजिटल स्टूडियो में योग केंद्र द्वारा चयनित तीन योग शिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से योगाभ्यास का प्रशिक्षण देंगी। डिजिटल स्टूडियो से इसी का लाइव प्रसारण यूट्यूब के द्वारा प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा।


डॉ चौबे ने आगे बताया कि तृतीय स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम की व्यवस्था विश्वविद्यालय मुख्यालय के जेसी बोस भवन में अवस्थित एडवांस्ड साइंस लैब के प्रशाल में किया गया है। यहां लगभग 50 की संख्या में शिक्षार्थी होंगे जो डिजिटल स्टूडियो के लाइव प्रसारण को बड़े स्क्रीन पर देखते हुए योगाभ्यास करेंगे। इस केंद्र में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह सक्रिय भूमिका में रहेंगे।
कुलसचिव द्वारा जारी सूचना के तहत सभी विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी, शिक्षक तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा विद्यार्थियों से निवेदन किया गया है कि आमंत्रण में दिए गए लिंक द्वारा निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व जुड़कर इस कल्याणकारी अभियान को सफल बनाएंगे। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों के सभी विभागाध्यक्ष तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यगण से अपेक्षा की गई है कि वह अपने-अपने केंद्र पर उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड में लाइव प्रसारण को प्रदर्शित करवाते हुए योगाभ्यास की व्यवस्था करेंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


