Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अनूठी पहल
छत्तरपुर के गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज (सड़मा) में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'हरियाली महोत्सव 2026' के तहत वृक्षारोपण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह और प्राध्यापकों ने आम का पौधा रोपकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल व वायु संरक्षण का संदेश दिया।
छत्तरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज,सड़मा छत्तरपुर के परिसर में हरियाली महोत्सव 2026 को लेकर फलदार आम का पौधा रोपित करते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं और इनके बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो पर्यावरण संबंधी अनेक चुनौतियों का समाधान संभव है। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


