Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण

वृक्षारोपण के बाद आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
(फ़ोटो)

राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहालर परिसर) में प्राचार्य राजेश कुमार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाने के साथ ही छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कोडरमा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहालर परिसर) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया  वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य राजेश कुमार ने संस्थान परिसर में अशोक, नीम, आम एवं अमरूद के पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
(फ़ोटो)

ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि एक पेड़ न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखता है।

इस अवसर पर संस्थान के व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, व्याख्याता सोहन टोपो, व्याख्याता डॉ. भूपेंद्र कुमार, व्याख्याता मनोज यादव, व्याख्याता मनोरंजन कुमार, व्याख्याता संजय कुमार, व्याख्याता हीरालाल कुमार, संवेदक संजीव कुमार तथा सहायक आदित्य भगत ने भी परिसर में पौधारोपण किया।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में किशोरी ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक तनाव की बात

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं हरित जीवनशैली पर आधारित आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जेजे कॉलेज को दूसरे विश्वविद्यालय में भेजने का विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन​

कार्यक्रम में चंदन पासवान, विक्की यादव, महादेव कुमार, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित परिसर निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद