Bokaro News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, जनता दरबार में शिकायत के चंद घंटों के भीतर महिला को मिला पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे
बोकारो समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 'हम आपको सुनते हैं' जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा, राजस्व, भूमि विवाद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई की गई। चंदनकियारी की लक्ष्मी देवी की शिकायत पर उपायुक्त के निर्देश पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने चंद घंटों के भीतर उनके दिवंगत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराकर सौंप दिया। इसके अतिरिक्त चास, नावाडीह, जरीडीह और चंद्रपुरा प्रखंडों से आए ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
बोकारो: समाहरणालय सभागार में आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम जनता दरबार में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आपूर्ति एवं नगर प्रशासन से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत घटियाली पूर्वी निवासी लक्ष्मी देवी ने जनता दरबार में अपने पति स्व. विनोद कालिंदी के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उनके पति का निधन हो गया था तथा पंचायत कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद छह माह बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
