Koderma News: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर 

फायरिंग, बैटल क्राफ्ट और ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग के जरिए कैडेट्स खुद को थल सेना कैंप के लिए कर रहे तैयार

Koderma News: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर 
(फ़ोटो)

कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक में 45 झारखंड बटालियन NCC द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन 650 कैडेट्स ने सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया। शिविर में 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

कोडरमा: बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्नीक  कोडरमा परिसर मे ग्रुप हैडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन की एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना  मेडल  के  कुशल नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन राज्य के विभिन्न  जिलों  से आए लगभग 650 एनसीसी कैडेट्स सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान कैडेट्स द्वारा सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत फायरिंग ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, टेंट पिचिंग एवं मैप रीडिंग जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही थल सेना कैंप  चयन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की  जा रही है।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन किया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए एनसीसी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कैडेट्स द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय जागरूकता पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने “ऑपरेशन सिंदूर” के महत्व, देश के वीर जवानों के साहस, त्याग, बलिदान तथा राष्ट्र सुरक्षा में उनके समर्पण को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कैडेट्स की प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को भावुक कर दिया ।  तथा पूरे शिविर परिसर में देशभक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया।

Read More.. Koderma News: सांस्कृतिक और खेलकूद का संगम: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार सेना मेडल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सदैव “एकता और अनुशासन” के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Read More.. Koderma News: टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

शिविर में साइबर क्राइम विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन भी किया गया, जिसमें साइबर क्राइम निरीक्षक अरविंद कुमार एवं उनके तकनीकी विशेषज्ञ अक्षय कुमार ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। माहेश्वरी के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के द्वारा एनसीसी कैडेटस कम्युनिकेशन के ऊपर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के उपरांत सूबेदार मेजर जी. के. चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह द्वारा अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'मॉक ड्रिल' से जांची गई सुरक्षा, 3 मिनट 22 सेकंड में खाली हुआ स्कूल

शिविर के सफल संचालन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जेने एलिस मिंज, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सेकंड ऑफिसर अमलेश कुमार, सेकंड ऑफिसर अभय नारायण, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा एवं उर्वशी, सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार आर. एन. हेबरम, जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार विकास कुमार सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार आदित्य मिश्रा, कार्यालय प्रधान सहायक राजेश कुमार, रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक विजय कुमार तथा एलडीसी सोहित कुमार सिंह महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Giridih News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Giridih News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धनबाद में 'मटका फोड़' प्रदर्शन: पेयजल संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर जोरदार घेराव
Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
कोकर से मासूम के लापता होने पर भारी आक्रोश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम
Sahebganj News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन
Sahebganj News: जेल से बाहर आते ही अरशद का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल, हाईकोर्ट से ईडी-सीबीआई तक पहुंचे
Koderma News: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर 
Sahebganj News: फेरी सेवा बंद होने से नावों पर क्षमता से अधिक सवारी, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन
मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क: दीपिका पांडेय सिंह
Ramgarh News: बंद घर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी