Ramgarh News: बंद घर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा

Ramgarh News: बंद घर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
छापेमारी के दौरान बरामद अवैध विदेशी शराब और निर्माण सामग्री

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसआईटी की छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, फर्जी होलोग्राम और निर्माण सामग्री बरामद हुई।

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध विदेशी शराब निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, फर्जी होलोग्राम, पैकिंग सामग्री और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा स्थित एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ चंदन वत्स के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मनोज मुर्मू (26 वर्ष) और भदरू सिंह (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर तीन घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी होलोग्राम लगाकर विदेशी शराब तैयार कर उसे आसपास के क्षेत्रों में तस्करी के लिए भेजते थे। मामले में गोला थाना कांड संख्या 51/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More.. Ramgarh News: नौकरानी ने इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More.. पाकुड़िया में चोरी कांड का खुलासा, हथियार और चोरी का सामान बरामद

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Giridih News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धनबाद में 'मटका फोड़' प्रदर्शन: पेयजल संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर जोरदार घेराव
Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
कोकर से मासूम के लापता होने पर भारी आक्रोश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम
Sahebganj News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन
Sahebganj News: जेल से बाहर आते ही अरशद का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल, हाईकोर्ट से ईडी-सीबीआई तक पहुंचे
Koderma News: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर 
Sahebganj News: फेरी सेवा बंद होने से नावों पर क्षमता से अधिक सवारी, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन
मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क: दीपिका पांडेय सिंह
Ramgarh News: बंद घर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी