Ramgarh News: नौकरानी ने इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद

पत्नी के इलाज के लिए रखे थे नकद, सफाई के नाम पर नौकरानी ने किया हाथ साफ

Ramgarh News: नौकरानी ने इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद
(फ़ोटो)

रामगढ़ के गुरु नानक मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह आनंद के घर से उनकी पुरानी नौकरानी मीतू कुमारी ने लॉकर तोड़कर 22 लाख रुपये की चोरी कर ली। यह राशि पत्नी के इलाज के लिए रखी गई थी, जिसे नौकरानी ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर पार कर दिया और अब पीड़ित को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

रामगढ़: गुरु नानक मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर में नौकरानी ने ही हाथ साफ कर दिया। गुरु नानक मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह आनंद ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए घर में 22 लाख रुपये नगद रखे थे। नौकरानी में सफाई के नाम पर उनका लॉकर ही साफ कर दिया। इस मामले में अरविंद सिंह आनंद ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर में मीतू कुमारी, पति जितेंद्र कुमार नामक नौकरानी पिछले कई वर्षों से कम कर रही थी। उसका मायका भी रामगढ़ के पतरातू बस्ती में ही है।

अरविंद कुमार आनंद ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपने घर के लॉकर में 22 लाख रुपये नकद रखे थे। उस पैसे से वह अपनी पत्नी का इलाज करने वाले थे। 30 मार्च को जब अरविंद और उनके बेटे ने कमरे का लॉकर खोला तो 22 लाख रुपये नगद गायब थे। इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें पूरी कहानी का पता चला। 24 मार्च को अरविंद के पत्नी घर में अकेली थी और उनके बेटे और बहू रांची गए थे। इसी दौरान मीतू कुमारी ने घर में साफ सफाई का काम कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में भी मीतू कुमारी को कमरे के तरफ जाते हुए देखा गया।

चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद मीतू कुमारी में उनके घर में काम करने से मना कर दिया। साथ ही उसने यह बहाना बनाया की गर्भवती होने की वजह से उसके परिजनों की ओर से काम पर नहीं आने की बात कही जा रही है। बाद में जब अरविंद कुमार आनंद ने घर में गायब रुपये के बारे में उससे पूछताछ की तो मीतू कुमारी के जरिये उन्हें झूठे केस में फंसने की धमकी दी गई। उन्हें पूरा संदेह है कि नौकरानी ने ही घर में चोरी की और फिर उनके घर से फरार हो गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित