पंजाब से निकला खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में, जानिए कौन हैं निखिल चौधरी

ट्रैविस हेड को आराम दिए जाने के बाद टीम में मिली जगह

पंजाब से निकला खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में, जानिए कौन हैं निखिल चौधरी
ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम में चयनित निखिल चौधरी।

भारत में जन्मे लेग स्पिन ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहीं अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा दी। बि

नई दिल्ली: भारत में जन्मे और वर्तमान में तस्मानिया तथा होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलने वाले लेग स्पिन ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आराम दिए गए ट्रैविस हेड के स्थान पर टीम में जगह मिली है।

इससे पहले 30 वर्षीय निखिल चौधरी भारत में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 से 2019 के बीच पंजाब के लिए 12 टी-20 और दो लिस्ट-ए मुकाबले खेले थे। निखिल वर्ष 2020 में अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान कोविड महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ बंद हो गईं और वह वहीं रह गए। फिलहाल, उनके पास 2027 तक वैध अस्थायी वीजा है। उनके पास अभी स्थायी निवास या ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन आईसीसी नियमों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में पांच वर्ष रहने के कारण वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के पात्र हो गए।

ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने ग्रेड क्रिकेट से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद तत्कालीन हरिकेन्स गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें होबार्ट हरिकेन्स से अनुबंध मिला। निखिल ने पिछले तीन सत्रों में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया। 2024-25 सीजन में हरिकेन्स को खिताब दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद उन्होंने तस्मानिया के लिए लिस्ट-ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जहां उन्होंने शेफील्ड शील्ड में अपना पहला शतक भी लगाया और पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा कि निखिल काफी समय से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में थे।

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह

उन्होंने कहा, "निखिल लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ब्रिस्बेन में प्री-सीजन शिविरों के दौरान टीम के साथ अभ्यास किया था। बिग बैश लीग में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब उन्हें टीम में मौका दिया गया है।" उन्होंने यह भी बताया कि निखिल इस वर्ष आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा

भारत में जन्म लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले निखिल पहले खिलाड़ी नहीं होंगे। इससे पहले लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स ने 1964 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। वहीं, महिला क्रिकेट में पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर, जिनका जन्म पुणे में हुआ था, ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि बांग्लादेश दौरे पर निखिल अंतरराष्ट्रीय माहौल का अनुभव हासिल करेंगे और अगले सप्ताह होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में चयन के दावेदार रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि कप्तान मिशेल मार्श भी टखने की चोट से उबरकर टी-20 श्रृंखला तक फिट हो जाएंगे। टी-20 टीम में जोएल डेविस, टिम डेविड, स्पेंसर जॉनसन, जोश फिलिप और एरॉन हार्डी जैसे खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री