वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन

तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाकर मध्यक्रम को मजबूती दी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन

श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ए ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए।

दांबुला (श्रीलंका)। श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ए ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा, जबकि तिलक वर्मा ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी।

भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रियांश आर्य ने पारी को संभालने की कोशिश की और 32 रन का योगदान दिया।

मध्यक्रम में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में आयुष बदोनी ने 24 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 277 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। अंकुल रॉय एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह भी पढ़ें: आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती

श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 और गरुका संकेथ, चमिका करुणारत्ने और वानुजा सहानने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर साझेदारियां कर विपक्षी गेंदबाजी को पूरी तरह हावी नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को जीत के लिए मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन की जरूरत होगी। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ए 15 ओवर में बिना विकेट खोये 89 रन बना लिए थे, जिसमे निरोशन डिकवेला 38 गेंद में 44 रन तथा अविष्का फर्नांडो 52 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं
हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
Pakur News: चाय दुकान की आड़ में बिक रही थी ब्राउन शुगर, पुलिस ने मारा छापा; दो गिरफ्तार
Pakur News: गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, 15 गर्भवती महिलाओं समेत 39 लोगों की हुई जांच
Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन
फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया