डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

मुल्लांपुर टेस्ट में युवा स्पिनर ने करियर की यादगार शुरुआत की

डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मानव सुथार और साथी खिलाड़ी

भारत के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर सिमट गया।

न्यू चंडीगढ़: भारत के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट झटके और अफगानिस्तान की पहली पारी को 152 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर 412 रन की विशाल बढ़त हासिल की और इसके बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया।

तीसरे दिन 5 विकेट पर 113 रन से आगे खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। रहमत शाह ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मानव सुथार ने लगातार झटके देकर अफगानिस्तान की पारी को बिखेर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया।

दिलीप दोशी का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

मानव सुथार का यह प्रदर्शन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। वह पदार्पण टेस्ट में किसी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में दिलीप दोशी द्वारा लिए गए 6 विकेट (103 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज

मानव सुथार अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 ओवर में मात्र 33 रन देकर 6 विकेट लिए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 28 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: बाबर आजम और शादाब खान ने दिलाई पाकिस्तान को शानदार जीत

भारतीय क्रिकेट इतिहास में पदार्पण टेस्ट की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वालों की सूची में अब मानव सुथार तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें: आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती

जीत की ओर बढ़ता भारत

फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष करती नजर आई। तीसरे दिन का चायकाल  तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए थे और वह अभी भी भारत से 314 रन पीछे है। भारत को जीत के लिए सिर्फ पांच विकेट की जरूरत है।

मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नया स्पिन स्टार भी दे दिया है। उनके इस ऐतिहासिक डेब्यू की चर्चा अब पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: बड़गाई जमीन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा; मानव सुथार बने जीत के नायक
राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार
होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर बवाल: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, अब सीसीटीवी खोलेगा राज
साहिबगंज का वार्ड-26 अंधेरे में कैद: काली मंदिर से हर गली तक बत्ती गुल, वार्डवासियों में आक्रोश
बढ़ते कॉकरोच को कैसे खत्म करें? 
डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता