राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते झामुमो और निर्दलीय प्रत्याशी

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

दूसरी ओर, उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में एनडीए के विधायक प्रस्तावक बने।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में परिमल नाथवानी ने कहा, "मैं झारखंड में पहले भी काम कर चुका हूं। यदि इस बार अवसर मिला तो पहले से अधिक काम करूंगा। राज्य के सभी दलों और नेताओं के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।"

यह भी पढ़ें: झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय

राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और मतदान पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: रांची में बिल्डर के बॉडीगार्ड को अपनी ही AK-47 से लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हादसा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप