पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

परिचालन दक्षता और उत्पादन उत्कृष्टता ने बीएसएल को शीर्ष स्थान दिलाया

पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
बोकारो स्टील प्लांट

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी एकीकृत संयंत्रों में सर्वाधिक ईबीआईटीडीए (EBITDA) दर्ज किया।

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने इस अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज करते हुए उल्लेखनीय वित्तीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

सेल के इस शानदार प्रदर्शन में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। प्रथम तिमाही के दौरान बोकारो स्टील प्लांट ने सेल के सभी एकीकृत संयंत्रों में सर्वाधिक ईबीआईटीडीए (EBITDA) दर्ज किया। यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की परिचालन दक्षता, टीम भावना, उत्पादन उत्कृष्टता तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाती है।

बोकारो स्टील प्लांट का यह प्रदर्शन संयंत्र की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, नवाचार आधारित दृष्टिकोण तथा सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। प्रथम तिमाही में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को रेखांकित करती है, बल्कि सेल की समग्र सफलता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रमाणित करती है।

बोकारो स्टील प्लांट की पूरी टीम भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयंत्र का लक्ष्य परिचालन प्रदर्शन, उत्पादकता, गुणवत्ता तथा लागत दक्षता के क्षेत्रों में निरंतर सुधार करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण

बोकारो स्टील प्लांट की इस उपलब्धि में समस्त बीएसएल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार