Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

अनुग्रह दृष्टिदान दिल्ली की तकनीकी टीम का मिला सहयोग

Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
(मरीजों को देखते चिकित्सक)

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति ने अमलाबाद में निशुल्क नेत्र, बीपी और शुगर जांच शिविर का आयोजन किया, जहां हजारों ग्रामीणों का इलाज कर मुफ्त चश्मे व दवाएं दी गईं और मोतियाबिंद पीड़ितों के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।

बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति  के सीएसआर के तहत अमलाबाद में निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन पंचायत सचिवालय अमलाबाद में किया गया। ज्ञात हो कि ओएनजीसी अपने सीएसआर के तहत 18 जुलाई को सामुदायिक भवन पड़ुवा भाव मेला एवं 19 जुलाई को शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक कुलटांड में भी निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन का शिविर आयोजित करेगी उक्त शिविर का आयोजन अनुग्रह दृष्टिदान,दिल्ली एवं अग्रवाल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर,बोकारो के सहयोग से किया गया। 

शिविर के आयोजन का मुख्य लक्ष्य गरीब  ग्रामीण परिवारों के लोगों का आँखों से संबंधित विभिन्न रोगों का जांच एवं ऑपरेशन के साथ –साथ बीपी एवं शुगर का भी जांच कर बेहतर स्वास्थ्य हेतु जागरूक करना रहा। इस शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों  का नेत्र एवं बीपी,शुगर का परीक्षण किया गया एवं उचित दवा ,चश्मा एवं  मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का ऑपरेशन किया गया।

इस अवसर पर अमलाबाद थाना प्रभारी  कौशलेन्द्र कुमार एवं चन्दनकियारी थाना प्रभारी अमित राय ने जांच शिविर का निरीक्षण किया एवं जांच में भाग भी लिया एवं ओएनजीसी का लोगों के प्रति सामाजिक ज़िम्मेदारी का बेहतरीन निर्वहन करने हेतु ओएनजीसी का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर ओएनजीसी के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे,जिसमें  दयानन्द कालुंदिया –प्रमुख –मानव संसाधन, अनिता यादव-परिसंपत्ति सपोर्ट प्रबन्धक, डॉली कुमारी-प्रभारी-सीएसआर, विकास चंद्र सिंह-प्रमुख-कूप सेवाएँ, अजय कुमार दास-प्रभारी-सीसी, अभिनव कुमार-प्रोजेक्ट मैनेजर  झरिया , अनोखेलाल-प्रबन्धक-मानव संसाधन, आशीष यादव-प्रभारी-चिकित्सा, डॉ शशांक शेखर-चिकित्साधिकारी  के अलावा अमलाबाद के जनप्रतिनिधि मुखिया  अजय रजवार एवं समाजसेवी पृथ्वी सिंह भी उपस्थित रहे। अमलाबाद में ओएनजीसी के सीएसआर के तहत कार्यान्वयित परियोजना का निरीक्षण अमलाबाद थाना प्रभारी- कौशेलेंद्र कुमार ने ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 

थाना प्रभारी ने ओएनजीसी के कार्यों की सराहना  करते हुए कहा कि-ओएनजीसी ने अमलाबाद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन कार्य किया है। थाना प्रभारी ने विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण करते वक्त छात्र-छात्राओं हेतु नव-निर्मित शौचालय को देखकर प्रभावित हुए एवं कहा कि इस पहल से विद्यालय में छात्र-छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी एवं विशेषकर शौचालय के अभाव में छात्राओं की बीच में ही पढ़ाई छोडने की समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं